प्रयागराज में चिलचिलाती धूप ने बढ़ाई गर्मी:40°C के करीब पहुंचा तापमान, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी




प्रयागराज में इन दिनों गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा, जब तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं मंगलवार को भी सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। पिछले दो दिनों से प्रयागराज प्रदेश के सबसे गर्म जिलों में शामिल रहा, जहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया। सुबह से ही तेज धूप के कारण सड़कों पर निकलने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई। कई लोग धूप से बचने के लिए छांव, छतरी और अन्य उपायों का सहारा लेते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को भी तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है, जिससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ेंगी। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही भी कम देखने को मिल रही है। गर्मी से बचने के आसान उपाय:



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *