फतेहगढ़ साहिब में युवक पर तलवारों से हमला:गंभीर अवस्था में PGI रेफर, पुलिस बोली- पुरानी रंजिश में वारदात, तीन टीमें गठित




फतेहगढ़ साहिब में पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों के बीच हुई झड़प में एक युवक पर तलवारों और गंडासों से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की हैं और जांच तेज कर दी है। घायल युवक की पहचान गांव सैदपुर निवासी परविंदर सिंह उर्फ पिंदा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पिंदा अपने दो दोस्तों के साथ एसडीएम दफ्तर जा रहा था। रास्ते में माधोपुर पुल के नीचे वे जूस पीने के लिए रुके थे। इसी दौरान, दो कारों में सवार हमलावर मौके पर पहुंचे। बताया गया कि एक कार पटियाला की ओर से और दूसरी मंडी गोबिंदगढ़ की ओर से आई थी। हमलावरों ने पहले मोटरसाइकिल सवार तीनों युवकों को टक्कर मारकर गिरा दिया, फिर उन पर तेजधार हथियारों से हमला किया। हमले में परविंदर सिंह पिंदा को विशेष रूप से निशाना बनाया गया। उसके सिर और शरीर पर लगभग 13-14 गंभीर चोटें आई हैं। घटना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की पेट्रोलिंग टीम तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जबकि हमलावर घटना स्थल से फरार हो गए। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से आपसी रंजिश चल रही थी। लगभग एक महीने पहले भी दोनों गुटों के बीच टकराव की स्थिति बनी थी, लेकिन तब मामला शांत हो गया था। इस मामले में मुल्लांपुर खेड़ी निवासी हरसिमरन चीमा, मंडी गोबिंदगढ़ निवासी मनजोवन और गग्गू सहित अन्य साथियों के नाम सामने आए हैं। फतेहगढ़ साहिब के एसएसपी के निर्देश पर सीआईए स्टाफ सरहिंद, थाना सरहिंद और नबीपुर चौकी की पुलिस की तीन अलग-अलग टीमें आरोपियों की तलाश कर रही हैं। डीएसपी कुलबीर सिंह ने बताया कि घायल युवक के खिलाफ पहले भी 7-8 मामले दर्ज हैं। वहीं, दूसरे पक्ष के सदस्यों पर भी कई मामले दर्ज होने की जानकारी मिली है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *