फरीदकोट में कमरे से मिला युवक का शव:मृतक की नहीं हुई पहचान, पुलिस बोली- 72 घंटे बाद करवाएंगे पोस्टमार्टम




फरीदकोट जिले के जैतो शहर में सोमवार देर शाम एक कमरे से एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। जानकारी के अनुसार टिब्बी साहिब रोड के पास स्थित सरकारी आईटीआई के सामने वाली गली में एक कमरे के पीछे युवक बेसुध हालत में पड़ा हुआ मिला। मोहल्ला निवासियों ने इसकी सूचना चढ़दी कला वेलफेयर सेवा सोसायटी जैतो के सदस्य मीत सिंह मीता को दी। सूचना मिलते ही सोसायटी की टीम एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंची और पुलिस प्रशासन व स्थानीय लोगों की मौजूदगी में युवक को उठाकर सिविल अस्पताल जैतो पहुंचाया। 72 घंटे बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल से करवाएंगे पोस्टमार्टम-एसएचओ अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉ.राजवीर कौर ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, जिससे मामले में रहस्य बना हुआ है। उसके एक बाजू पर टैटू बना हुआ है। वहीं, अस्पताल प्रशासन ने बताया कि सिविल अस्पताल जैतो में जनरेटर की सुविधा उपलब्ध नहीं है, जिसके चलते शव को कोटकपूरा के सिविल अस्पताल के शवगृह में भिजवा दिया। इस मामले थाना जैतो के एसएचओ इंस्पेक्टर नवप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और मृतक युवक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यदि 72 घंटे के बाद भी पहचान न हुई तो शव का फरीदकोट मेडिकल कॉलेज अस्पताल से पोस्टमार्टम करवा कर अगली कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *