फलोदी के नए जिला कलेक्टर ने कार्यभार संभाला:अंकित कुमार सिंह ने विकास कार्यों को लेकर ली बैठक




फलोदी के नए जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने आज पदभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद कलेक्ट्रेट के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने जिले की विकासात्मक गतिविधियों की जानकारी ली और विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट की चुनाव शाखा, सामान्य शाखा, कोर्ट रूम, न्याय शाखा, जनसुनवाई कक्ष, सतर्कता, राजस्व लेखा और विकास शाखा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कामकाज में सुधार और दक्षता बढ़ाने के निर्देश दिए। अंकित कुमार सिंह राजस्थान कैडर के 2014 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने एनआईटी कर्नाटक से इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार में बीटेक किया है। फलोदी में नियुक्ति से पहले, वे डूंगरपुर में जिला कलेक्टर एवं मजिस्ट्रेट के पद पर कार्यरत थे। इससे पूर्व, वे करौली, बांसवाड़ा और उदयपुर में भी जिला कलेक्टर रह चुके हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *