फसल कटाई विवाद में मारपीट, हवाई फायरिंग:सुलतानपुर में तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज




सुलतानपुर के मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के मलवा गांव में फसल कटाई को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक विवाद हो गया। इस दौरान मारपीट और हवाई फायरिंग की घटना सामने आई, जिसके बाद तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना 13/14 अप्रैल की रात को हुई थी। मोतिगरपुर पुलिस को गांव मलवा में गोली चलने की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि रमाकांत यादव और मोहित यादव के बीच खेती की कटाई को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान रमाकांत यादव के साथ उसके दो दोस्त, आदर्श पांडे और आदित्य सिंह, भी मौके पर पहुंच गए। इन तीनों ने मिलकर मोहित यादव पक्ष के साथ मारपीट की और दहशत फैलाने के लिए अवैध असलहे से हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पीड़ित मोहित यादव की तहरीर पर पुलिस ने रमाकांत यादव, आदर्श पांडे और आदित्य सिंह के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्राधिकारी (CO) जयसिंहपुर रामकृष्ण चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *