फाजिल्का में दोस्त के घर खेलने जा रही नौ वर्षीय बच्ची पर गली में बैठे कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्ची को जमीन पर गिरा दिया और उसकी टांगों पर काट लिया। हालांकि मौके पर पहुंचे एक शख्स ने उसे छुड़वा लिया, लेकिन टांग पर कुत्तों के नोचने से वह घायल हो गई। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बच्ची के पिता के दोस्त राजीव दावड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना फाजिल्का की विजय कालोनी की है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि किस तरह अचानक बच्ची गली में बैठे कुत्तों से डर कर भागने लगती है। सभी कुत्ते बच्ची के पीछे पड़ जाते है और उसकी टांग पकड़ लेते है। इस कारण बच्ची गिर जाती है। सरकारी अस्पताल में चल रहा बच्ची का इलाज
इसके बाद सभी आवारा कुत्ते उस पर धावा बोल देते है। हालांकि मौके पर पहुंचे एक शख्स ने बच्ची को बचाया, लेकिन तब तक कुत्ते उसकी टांग को नोच देते हैं। घायल बच्ची को फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। जल्द ही डॉग शेल्टर बनाया जाएगा : नगर कौंसिल अध्यक्ष
मामले में नगर कौंसिल अध्यक्ष एडवोकेट सुरिंदर सचदेवा का कहना है कि नगर कौंसिल में पहले ही प्रस्ताव पारित किया जा चुका है। जल्द ही डॉग शेल्टर बनाया जाएगा, जहां करीब तीन हजार आवारा कुत्तों को रखने की व्यवस्था होगी। इस व्यवस्था से कुत्तों की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी।
Source link