फाजिल्का में जमीन विवाद में दो गुटो में चली गोली:चार घायल, तीन रेफर, मां और बेटी के बीच चल रहा केस




फाजिल्का जिले में अबोहर के निकटवर्ती गांव कुलार में रविवार को जमीनी विवाद के चलते दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान हुई गोलीबारी में चार युवक घायल हो गए। घायलों को तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन युवकों को रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित थाने के अधिकारी, एसपीडी गुरमीत सिंह और डीएसपी देहाती अमनदीप अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस के अनुसार, यह विवाद कुलार निवासी कांता ज्याणी और उनकी बेटी राशि के बीच लंबे समय से चल रहे जमीनी विवाद को लेकर था। इस मामले में कोर्ट में भी केस चल रहा है। दो गुटों में चली में गोली जानकारी के मुताबिक, राशि ज्याणी कुछ लोगों के साथ खेत में उगी गेहूं की कटाई करवाने पहुंची थीं। इसकी सूचना मिलने पर उनकी मां कांता ज्याणी भी अपने साथियों सहित खेत पहुंच गईं। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और दोनों गुटों में गोलियां चल गईं। चाय घायल, तीन रेफर इस झड़प में गांव कुलार निवासी विक्रमजीत, बहाववाला निवासी लवजीत, तथा दूसरे पक्ष के तारा और ऊधम सिंह घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने लवजीत को छोड़कर अन्य तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। अस्पताल में घायलों का इलाज जारी चिकित्सकों ने बताया कि लवजीत के हाथ पर ‘कापा’ लगने से चोट आई है। अन्य तीनों युवक भी गंभीर रूप से घायल हैं। हालांकि, उन्हें गोली लगी है या नहीं, इसकी पुष्टि सिटी स्कैन के बाद ही हो पाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *