पुलिसकर्मी को रास्ते में मिला पर्स,मालिक को खोजकर लौटाया:9 डेबिट-क्रेडिट कार्ड और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज थे, बिना मोबाइल नंबर के ढूंढ निकाला




जोधपुर में एक पुलिसकर्मी ने ईमानदारी दिखाते हुए सड़क पर मिला एक पर्स उसके मालिक को लौटा दिया। पुलिस अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर पर काम करती है। पुलिस कमिश्नर शरत कविराज और डीसीपी शहीन सी. के मार्गदर्शन में ये सेंटर शहर में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखता है, ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे और लोग सुरक्षित रहें। अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के पुलिस निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि 18 अप्रैल की शाम करीब 6 बजे कांस्टेबल रूपसिंह निजी काम से पुलिस लाइन से सुभाष चौक, रातानाडा जा रहे थे। तभी रास्ते में उन्हें एक अनजान आदमी का पर्स मिला। पर्स में आधार कार्ड, पैन कार्ड, कार और बाइक के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, 9 डेबिट-क्रेडिट कार्ड और जेसीबी फैमिली कार्ड जैसे जरूरी कागजात थे। पर्स में कोई मोबाइल नंबर नहीं था, इसलिए रूपसिंह ने समझदारी दिखाते हुए गाड़ी के कागजात से मालिक का पता लगाया और उससे संपर्क किया। वास्तविक मालिक की पहचान करके सौंपा संपर्क होने पर पर्स मालिक महेन्द्र चौधरी ने बताया- वह किसी कार्य से पुलिस लाइन आए थे और अनजाने में उनका पर्स रास्ते में गिर गया था। इसके बाद कांस्टेबल रूपसिंह ने पर्स को उसके वास्तविक मालिक महेन्द्र चौधरी को सुरक्षित सुपुर्द कर दिया। पर्स वापस मिलने पर महेन्द्र चौधरी ने जोधपुर पुलिस का आभार जताते हुए कांस्टेबल रूपसिंह की ईमानदारी की सराहना की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *