फाजिल्का जिले के जलालाबाद में बाहमनी रोड पर एक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। बता दे कि बाइक पर सवार होकर पेट्रोल पंप का कर्मचारी सामान लेने के लिए नजदीकी गांव बाहमणी जा रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर ट्राली के साथ उसकी टक्कर हो गई । जिससे वह गंभीर घायल हो गया। आनन फानन में घायल को जलालाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं डॉक्टर द्वारा हादसे की सूचना पुलिस को दी गई है । जबकि मृतक के पारिवारिक सदस्यों को भी सूचित किया गया है।
बाइक से सामान लेने गया था जानकारी देते हुए इकबाल सिंह ने बताया कि मृतक आकाश कुमार बिहार का रहने वाला था । जो पिछले दो वर्षों से बाहमनी गांव के पास उनके पेट्रोल पंप पर काम करता था । वह गांव में बाइक पर समान लेने के लिए गया था। इस दौरान बाहमनी रोड पर सत्संग घर के नजदीक सड़क हादसा हो गया । इलाज के दौरान युवक की मौत इकबाल सिंह ने बताया कि मृतक बाइक पर था और ट्रैक्टर ट्राली से आमने सामने टक्कर होने से वह गंभीर घायल हो गया । इसकी सूचना उन्हें मिली तो वह मौके पर पहुंचे और सड़क पर घायल अवस्था में पड़े आकाश कुमार को इलाज के लिए जलालाबाद के सरकारी अस्पताल में लेजाया गया । आरोपी ड्राइवर फरार जहां डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया । इकबाल सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली ड्राइवर कहां है इसका उन्हें पता नहीं है । उन्होंने बताया कि मृतक के पारिवारिक सदस्यों को सूचित कर दिया गया है । जो आ रहे है । उधर डाक्टर के मुताबिक इसकी सूचना पुलिस को दी गई है ।
Source link