फाजिल्का गांव नया मौजम में जमीनी विवाद को लेकर झगड़े का मामला सामने आया है। विवाद में 9 लोग घायटल हो गए। डेढ़ एकड़ जमीन को ठेके पर लेने वाला शख्स जब बिजाई की गेहूं की फसल कटाई करने के लिए पहुंचा तो जमीन पर मालिकाना हक जताने को लेकर विवाद हो गया और सरपंच व पुलिस की मदद से गेहूं की कटाई करवा दी गई। इसके बाद एक पक्ष का सरपंच के साथ झगड़ा हो गया। इस झगड़े के दौरान दोनों पक्षों के 9 लोग घायल हो गए है, जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महिला सरपंच अरशा बाई के लड़के सुरिंदर सिंह ने बताया कि उनके गांव में कश्मीर सिंह और मंगल सिंह दो पक्षों में डेढ़ एकड़ जमीनी विवाद हो गया। हालांकि यह जमीन एक पक्ष द्वारा करनैल सिंह कोठी पर दी गई थी जिसके द्वारा जहां गेहूं की बिजाई की गई थी लेकिन उसे गेहूं की कटाई नहीं करने दी जा रही थी। गांव में पुलिस पहुंची और पुलिस उसके पिता को साथ ले गए और इसके बाद मामले में मौके पर पहुंचे पुलिस और पंचायत मेंबर वह उसके पिता की मौजूदगी में फसल की कटाई करवा दी गई। घर पर घुसकर किया हमला अब उनका आरोप है कि मंगल सिंह द्वारा इसी बात की रंजिश रखते हुए उनके घर पर धावा बोल दिया गया। इस दौरान उसके चाचा गुरचरण सिंह, कुलवंत कौर, राज रानी और बांसों बाई घायल हुए है जिन्हें इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल ने भर्ती करवाया गया है और मामले कार्रवाई की मांग की जा रही है। उधर मंगल सिंह के भाई जोगिंदर सिंह का कहना है कि कश्मीर सिंह और रूढ़ सिंह के साथ इस जमीन के मालिकाना हक को लेकर अदालत में केस चल रहा है जिसमें फैसला उनके पक्ष में है ।
किन-किन लोगों ने उनकी जमीन पर कब्जा कर ये डेढ़ एकड़ जमीन ठेके पर दे दी। जबकि ये जमीन उनकी है और रजिस्ट्री भी उनके नाम है। इस मामले को लेकर बेवजह विवाद किया जा रहा है। हालांकि ठेकेदार करनैल सिंह द्वारा गेहूं की कटाई भी कर ली गई। उनका आरोप है कि उन्हें परेशान किया जा रहा है और कहा जा रहा है वह उन्हें जमीन ने नहीं आने देंगे । जिसके बाद विवाद बढ़ गया और उनके साथ मारपीट की गई, जिसमें उसके 12 वर्षीय बच्चे के सिर में ईंट से वार किया गया। उनके करीब पांच लोग घायल हुए है । जिसमें उसके सहित उसका लड़का गुरप्रीत सिंह, भाई मंगल सिंह, परमजीत सिंह, सरोज रानी शामिल है । जिन्हें इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और मामले में इंसाफ की मांग की जा रही है । उधर पुलिस द्वारा मामले में जांच पड़ताल की जा रही है । जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्यवाही की जाएगी ।
Source link