फिरोजाबाद में सचिव की सड़क हादसे में मौत:जिला मुख्यालय से लौटते समय ट्रैक्टर ने रौंदा, बैठक में शामिल होकर लौट रहे थे

[ad_1]


फिरोजाबाद में एक सड़क हादसे में साधन सहकारी समिति के सचिव की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना बुधवार रात को हुई, जब वे जिला मुख्यालय से एक बैठक में शामिल होकर लौट रहे थे। मृतक की पहचान 45 वर्षीय राजेश कुमार के रूप में हुई है। वे अहवरन सिंह के पुत्र और गांव आजमपुर सिलौटा, थाना एका के निवासी थे। राजेश कुमार साधन सहकारी समिति अतुर्रा में सचिव के पद पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, राजेश कुमार बुधवार को दबरई स्थित जिला मुख्यालय पर एक विभागीय बैठक में शामिल होने गए थे। बैठक समाप्त होने के बाद वे अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान थाना जसराना क्षेत्र में एटा-शिकोहाबाद मार्ग पर पट्टी के पास पीछे से आ रही सीमेंट से भरी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राजेश कुमार सड़क पर गिर पड़े और ट्रैक्टर-ट्रॉली उन्हें रौंदते हुए निकल गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना जसराना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। राजेश कुमार पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ. रामपाल सिंह यादव के भांजे थे। उनके परिवार में पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री हैं। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *