फेमस यूट्यूबर से मिलने एमपी से अजमेर आया किशोर:ऑटो चालक उसे लेकर थाने पहुंचा, पुलिस ने पिता को सौंपा




सोशल मीडिया इन्फ्लूएंजर मिस्टर इंडियन हैकर दिलराज सिंह का क्रेज एक किशोर को मध्य प्रदेश से खींचकर अजमेर ले आया। एमपी के दमोह जिले का रहने वाला 15 वर्षीय किशोर घर से भागकर अजमेर पहुंच गया। क्लॉक टावर पुलिस और चाइल्ड लाइन की मुस्तैदी से किशोर को सुरक्षित रेस्क्यू कर उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया। चाइल्ड लाइन काउंसलर प्रेमनारायण शर्मा ने बताया कि किशोर ट्रेन से अजमेर पहुंचा था। यहां से वह ऑटो रिक्शा लेकर बलिया स्थित दिलराज सिंह के आवास पर गया, लेकिन वहां तैनात गार्ड ने उसे भीतर जाने से रोक दिया। ऑटो चालक उसे लेकर थाने पहुंचा। यह खबर भी पढ़ें…. मिस्टर इंडियन हैकर से मिलने यूपी से अजमेर पहुंचा नाबालिग:परिजनों को बिना बताए निकला था घर से, 1126 किमी का सफर तय किया



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *