फैक्ट्री से लौटते समय युवक को टैक्टर ने कुचला, मौत:गांव से कुछ ही किलोमीटर दूर एक्सीडेंट हुआ, अस्पताल में दम तोड़ा




अलवर के भिवाड़ी के पास खुशखेड़ा में शनिवार देर शाम को फैक्ट्री से काम कर बाइक से घर लौट रहे युवक को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक युवक प्रमोद (35) पुत्र शिवदत्त निवासी भिंडूसी है। एक्सीडेंट भी भिंड़सी मोड़ के पास हुआ है। मृतक युवक के परिजन ने बताया कि युवक प्रमोद शर्मा खुशखेडा कंपनी में कार्य कर लौट रहा था। वह भिंडूसी के पास रामनगर गांव का रहने वाला है। शनिवार देर शाम को भिंडूसी मोड़ के पास तेज रफ्तार टैक्टर ने बाइक सवार प्रमोद को कुचला दिया। गंभीर हालत में उसे टूपकड़ा से अलवर जिला अस्पताल लेकर आया गया। जहां अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। मृतक का रविवार सुबह पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक युवक के दो बच्चे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *