बच्चों का विकास सही और संतुलित आहार पर निर्भर-DM:जमुई में कुपोषण के खिलाफ अभियान,कहा-कैंपेन को जन-आंदोलन बनाएं




जमुई में कुपोषण के खिलाफ एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। जिला पदाधिकारी नवीन और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने समाहरणालय परिसर से ‘पोषण पखवाड़ा’ अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने एक जागरूकता टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह टीम जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को पोषण के महत्व के प्रति जागरूक करेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम नवीन ने कहा कि बच्चों का समुचित विकास सही और संतुलित आहार पर निर्भर करता है। उन्होंने इस अभियान को जन-आंदोलन बनाने पर जोर दिया और अभिभावकों से बच्चों के खान-पान तथा स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की अपील की। अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए डीएम ने सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों (CDPOs) के साथ बैठक कर विस्तृत रणनीति बनाई। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि सभी पदाधिकारी नियमित रूप से आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करें और उनके कार्यों की प्रभावी ढंग से निगरानी करें। डीएम ने स्पष्ट चेतावनी दी कि बच्चों के पोषण से संबंधित कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अतिरिक्त, पदाधिकारियों को सप्ताह में दो दिन समीक्षा बैठकें आयोजित करने और एकीकृत बाल विकास सेवा (ICDS) मानकों में तेजी से सुधार लाने के निर्देश दिए गए। इस बैठक में कई अन्य वरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *