बजरंग दल ने जिहादी मानसिकता को बताया खतरा:कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला, आंतरिक सुरक्षा पर चिंता जताई




फर्रुखाबाद में शुक्रवार शाम विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने पैदल मार्च निकाला। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम न्यायिक को सौंपा, जिसमें ‘जिहादी मानसिकता’ को राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बताया गया। बड़ी संख्या में विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता स्टेडियम पर एकत्र हुए। यहां से उन्होंने नारेबाजी करते हुए और हाथों में बैनर लेकर कलेक्ट्रेट तक मार्च किया। ज्ञापन में कहा गया कि देश में वर्तमान में व्याप्त गंभीर चुनौतियां और समाज विरोधी गतिविधियां चिंताजनक हैं। इसमें ‘विकृत जिहादी मानसिकता’ को देश के सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न करने वाला और आंतरिक सुरक्षा व सद्भाव के लिए बड़ा खतरा बताया गया। पदाधिकारियों ने हाल ही में नासिक जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं के आसपास उजागर हुए प्रकरणों का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट होता है कि ‘लव जिहाद’ का जाल अब शिक्षित समाज और व्यावसायिक क्षेत्रों में भी फैल चुका है। ज्ञापन में अमरावती में 180 नाबालिग हिंदू लड़कियों के कथित शोषण और ब्लैकमेलिंग जैसे गंभीर ‘जिहादी मामले’ का भी जिक्र किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *