बठिंडा: शहर के एक निजी कॉलेज में बीकॉम द्वितीय वर्ष के एक स्टूडेंट को नशीले कैप्सूलों के साथ पकड़ा गया है। कॉलेज प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्र को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। यह घटना मंगलवार सुबह कॉलेज में नियमित चेकिंग के दौरान सामने आई। कॉलेज प्रशासन द्वारा की गई तलाशी में छात्र के पास से ‘सिग्नेचर’ ब्रांड के नशीले कैप्सूलों के लगभग 13 पत्ते बरामद हुए। मामले की गंभीरता को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन की टीम मौके पर पहुंची और छात्र को कैप्सूलों सहित हिरासत में ले लिया। थाना सिविल लाइन के एसएचओ रविंदर सिंह ने घटना की पुष्टि की। ड्रग सप्लाई से जुड़े पहलुओं पर जांच कर रही पुलिस पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार छात्र की पहचान दीपू पुत्र बबलू, निवासी परिंदा रोड के रूप में हुई है, जो बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि छात्र ये कैप्सूल कहां से लाया था और उसका उद्देश्य क्या था। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और ड्रग सप्लाई से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
Source link