[ad_1]
बरनाला जिले में लाखों रुपए के सोने के गहनों की चोरी का एक गंभीर मामला सामने आया है। एक परिवार की जान-पहचान वाली महिला पर घर से कीमती गहने चुराकर फरार होने का आरोप लगा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस स्टेशन सिटी-2 बरनाला के एसएचओ बलविंदर सिंह ने बताया कि ग्रीन एवेन्यू इंक्लेव निवासी गोपाल कृष्ण बंसल के बयान पर गरचा रोड बरनाला निवासी कुलविंदर कौर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। गोपाल कृष्ण बंसल ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके घर से सोने के कीमती गहने चोरी हो गए हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार, कुलविंदर कौर उनके घर से एक सोने की चेन और एक सोने का कड़ा चुराकर ले गई। चोरी हुए गहनों में 25 ग्राम वजन की एक सोने की चेन और 70 ग्राम वजन का एक सोने का कड़ा शामिल है। इन दोनों गहनों की कुल कीमत लगभग 12 लाख रुपए बताई जा रही है। मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस ने तुरंत केस दर्ज किया पीड़ित परिवार ने जब गहनों की तलाश की और काफी खोजबीन के बाद भी सामान नहीं मिला, तब उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत शिकायत दर्ज कर ली। एसएचओ बलविंदर सिंह ने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी गई है और यह भी जांचा जा रहा है कि चोरी अकेले की गई या इसमें किसी अन्य व्यक्ति की भी भूमिका है। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किया गया सामान बरामद करने की कोशिश की जाएगी। इस घटना के बाद शहरवासियों को भी अपने घरों में कीमती सामान सुरक्षित रखने और सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
[ad_2]
Source link