बरनाला में ट्रॉला की टक्कर से युवक की मौत:बस स्टैंड के पास हादसा, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज; पुलिस जांच में जुटी




बरनाला जिले के भदौड़ क्षेत्र में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। यह घटना बस स्टैंड जंगियाणा के पास हुई, जहां एक ट्रॉला ने युवक को टक्कर मार दी। पुलिस स्टेशन भदौड़ के एसएचओ हरसिमरंजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को बस स्टैंड जंगियाणा के नजदीक सड़क दुर्घटना की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मृतक की पहचान गुरतेज सिंह के रूप में हुई है, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए सिविल अस्पताल बरनाला के मोर्चरी में रखवा दिया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हादसा एक घोड़ा ट्रॉला की चपेट में आने से हुआ। पुलिस ने वाहन चालक संतोष सिंह निवासी गंगानगर के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और मौत का कारण बनने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। भदौड़ पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को भी कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इलाके के लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *