[ad_1]
बरनाला में एक सड़क हादसे में साइकिल सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब एक अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन ड्राइवर मौके से फरार हो गया। शिकायतकर्ता गुरजिंदर सिंह, निवासी सूजा पत्ती संघेडा, ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनके पिता बहादुर सिंह सुबह करीब 5 बजे अपनी साइकिल पर गांव फतेहगढ़ छन्ना स्थित एक कंपनी में ड्यूटी पर जा रहे थे। गुरजिंदर सिंह भी अपनी मोटरसाइकिल पर उनके पीछे-पीछे चल रहे थे। पुलिस जांच में जुटी जब बहादुर सिंह संघेडा रोड पर स्थित एक पोल्ट्री फार्म के पास पहुंचे, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक अज्ञात गाड़ी ने उनकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बहादुर सिंह सड़क पर गिर पड़े और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने गुरजिंदर सिंह की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।
[ad_2]
Source link