बरनाला में 8 साल के बच्चे से कुकर्म:पड़ोसी युवक ने लैपटॉप पर कार्टून व अश्लील वीडियो दिखाकर की जबरदस्ती, केस दर्ज




पंजाब के बरनाला जिले के तपा शहर में एक 8 वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले 18-19 साल के एक युवक ने दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे के साथ यह घिनौनी हरकत की। पीड़ित बच्चे की मां ने पुलिस को बताया कि जब वह काम से बठिंडा गई हुई थी, तब आरोपी जशनदीप सिंह उर्फ जशन ने बच्चे को बहला-फुसलाकर अपने घर बुला लिया। वहां आरोपी ने पहले बच्चे को लैपटॉप पर कार्टून दिखाए और फिर अश्लील वीडियो दिखाकर उसके साथ जबरदस्ती की। घटना के बाद बच्चा काफी डरा हुआ था और उसने लंबे समय तक किसी को कुछ नहीं बताया। हालांकि, मां द्वारा भरोसा दिलाए जाने पर बच्चे ने पूरी बात बताई। इसके बाद मां ने तुरंत पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मां के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस स्टेशन प्रमुख रेणु परोचा के नेतृत्व में मामले की जांच जारी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी जशनदीप सिंह उर्फ जशन फिलहाल फरार है, लेकिन उसे जल्द ही गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *