[ad_1]
लुधियाना में पुलिस ने शहर में अवैध गतिविधियों और स्ट्रीट क्राइम के खिलाफ कड़ा एक्शन लेते हुए अलग-अलग इलाकों में रेड की है। जुए (सट्टेबाजी) के धंधे में शामिल आठ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस रेड दौरान कई बदमाश इधर-उधर भी हो गए। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा (IPS) के सीधे निर्देशों पर की गई है। अधिकारियों के मुताबिक आने वाले दिनों में भी कार्रवाई जारी रहेगी। विशोष अभियान के तहत सामूहिक कार्रवाई
शहर में अमन-कानून की स्थिति को मजबूत करने और सामाजिक बुराइयों को खत्म करने के लिए पुलिस ने संगठित जुए के अड्डों को निशाना बनाकर एक विशेष अभियान चलाया। वरिष्ठ अधिकारियों की कड़ी निगरानी में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में विशेष टीमों द्वारा छापेमारी की गई, जिसके परिणामस्वरूप ये गिरफ्तारियां हुईं। मामले का विवरण और बरामदगी
पुलिस छापेमारी के दौरान, गैंबलिंग एक्ट (Gambling Act) के उल्लंघन के आरोप में आठ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। कई जगह से पुलिस को नकदी भी मिली है। आरोपियों के पास से पुलिस टीमों ने कुल10,290 की नकदी जब्त की है, जो अवैध सट्टेबाजी से अर्जित की गई थी। पुलिस टीमें फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या वे किसी बड़े संगठित आपराधिक नेटवर्क या अवैध सिंडिकेट से जुड़े हुए हैं।
[ad_2]
Source link