बरेली के परसाखेड़ा में पेंट फैक्ट्री में भीषण आग:आसमान में उठे धुएं के काले गुबार, अंकुर पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड मौके पर




बरेली के थाना सीबीगंज क्षेत्र स्थित परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र (इंडस्ट्रियल एरिया) में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रोड नंबर एक पर स्थित अंकुर पेंट फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। सुबह करीब 11 बजे लगी इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। पेंट और केमिकल होने के कारण आग तेजी से फैली और फैक्ट्री से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। आसमान में धुएं का काला गुबार कई किलोमीटर दूर से ही देखा जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। पेंट फैक्ट्री होने की वजह से आग बुझाने में दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। आग लगने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन फिलहाल प्राथमिकता आग पर काबू पाने और आसपास की अन्य फैक्ट्रियों को इसकी जद में आने से बचाने की है। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है और राहत कार्य जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *