बरेली में युवक की हत्या कर शव खंडहर में छिपाया:3 दोस्तों ने मिलकर की दोस्त की हत्या, पुलिस ने हिरासत में लिए 3 नामजद दोस्त




यूपी के बरेली में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के चौपुला के पास रेलवे कॉलोनी में बंद पड़े एक खंडहरनुमा घर में मिले शव की शिनाख्त मलूकपुर निवासी अमन (25) के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने उसके ही तीन दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। खंडहर में मिला था लहुलुहान शव
8 अप्रैल की दोपहर कोतवाली थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि चौपुला इलाके के एक खाली पड़े मकान में एक युवक का शव पड़ा है। पुलिस और फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले। शुरुआती जांच में सामने आया है कि अमन पर किसी भारी और ठोस वस्तु से प्रहार किया गया था, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने दोस्तों पर जताया शक
मलूकपुर निवासी सगीर अहमद के पुत्र अमन की पहचान होने के बाद उसके भाई मोहम्मद शकील ने पुलिस को तहरीर दी। शकील ने अमन के ही तीन करीबी दोस्तों पर हत्या का संदेह जताते हुए उन्हें नामजद किया है। परिजनों का आरोप है कि ये दोस्त अमन को अपने साथ ले गए थे और आपसी विवाद के बाद वारदात को अंजाम दिया। हिरासत में आरोपी, विधिक कार्रवाई जारी
सीओ सिटी प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) और 238 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तीनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *