बहराइच जिले के मटेरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 8 बजे पानी मांगने को लेकर हुए विवाद में एक नाबालिग बच्ची को चाकू मार दिया। करीब 10 वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना किशुनपुर माफी गांव में हुई। पीड़िता की पहचान राजिया पुत्री सज्जाद के रूप में हुई है, शिकायतकर्ता नायका के अनुसार, आरोपी सोनू पिता मुस्तफा, जो उसी गांव का निवासी है, ने पानी मांगने की बात पर राजिया को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से उसके पेट में चाकू मार दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी मटेरा हरिकेश सिंह ने बताया कि किशोरी गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
Source link