बांसवाड़ा में गुम हुए 20-लाख के मोबाइल मालिकों को लौटाए:देश के अलग-अलग राज्यों से 107 मोबाइल खोज पीड़ितों को दिए, चेहरों पर छाई मुस्कान




गुम हुए मोबाइल की तलाश में जुटे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। बांसवाड़ा पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर देशभर के विभिन्न राज्यों से 107 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपए बताई जा रही है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बरामद किए गए मोबाइल उनके असली मालिकों को सुपुर्द किए। अपना खोया हुआ फोन वापस पाकर कई लोगों की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए। ​अब तक 1261 मोबाइल किए जा चुके हैं बरामद ​एसपी सुधीर जोशी ने बताया कि राजस्थान पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान में तकनीकी सेल (Cyber Cell) की भूमिका अहम रही। CEIR पोर्टल के प्रारंभ होने से अब तक जिले में कुल 2230 शिकायतें दर्ज हुई थीं, जिनमें से पुलिस अब तक कुल 1261 मोबाइल बरामद कर चुकी है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से आमजन में सुरक्षा का भाव मजबूत हुआ है। ​टीम की मेहनत लाई रंग ​यह पूरी कार्रवाई आईजी गौरव श्रीवास्तव उदयपुर रेंज के निर्देशन और एसपी सुधीर जोशी के सुपरविजन में की गई। इसमें जिला साइबर सेल और विभिन्न थानों की साइबर हेल्प डेस्क का विशेष योगदान रहा। मोबाइल एक्टिव होते ही पुलिस को ट्रैक करने में सफलता मिली और कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने इन्हें अलग-अलग राज्यों से रिकवर किया। ​मोबाइल चोरी या गुम होने पर क्या करें? (पुलिस की गाइडलाइन) ​अगर आपका मोबाइल भी गुम हो गया है, तो पुलिस ने इन स्टेप्स को फॉलो करने की सलाह दी है: ​सिम ब्लॉक कराएं: सबसे पहले अपने सिम कार्ड को बंद कराकर उसी नंबर को दोबारा इश्यू कराएं। ​पोर्टल पर शिकायत: www.ceir.gov.in पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करें। ​पुलिस वेबपोर्टल: शिकायत दर्ज करने से पहले पुलिस के वेबपोर्टल पर ‘गुमशुदा वस्तु’ की एंट्री जरूर करें। ​दस्तावेज अपलोड: शिकायत दर्ज करते समय आधार कार्ड और मोबाइल का बिल साथ रखे पुलिस ने अपील की है कि साइबर अपराध का शिकार होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या नजदीकी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराएं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *