[ad_1]
बांसवाड़ा के उदयपुर रोड स्थित लियो सर्किल पर मंगलवार सुबह ट्रेलर से कुचलकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बहन को लेकर बाइक से जा रहे बुजुर्ग को एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक चला रहे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला की नाजुक हालत देखते हुए उसे उदयपुर रेफर किया गया है। सर्किल से गुजरते समय पीछे से मारी टक्कर सदर थाने के एएसआई महेंद्र कुमार ने बताया की हादसा सुबह करीब सवा दस बजे हुआ। पोसिया पाड़ा निवासी तुलसीराम (60) अपनी बहन बूढ़ा बस्सी निवासी सुगंध के साथ बाइक पर जा रहे थे। लियो सर्किल से गुजरते समय पीछे से आ रहे लोडिंग ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसा में तुलसीराम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बहन की हालत नाजुक, उदयपुर रैफर
हादसे के बाद मौके पर जमा भीड़ से ट्रैफिक जाम हो गया। सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने घटनास्थल से गंभीर घयल बुजुर्ग सुगंध को महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उदयपुर रैफर कर दिया। वहीं मृतक तुलसीराम के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। दुर्घटना के बाद ट्रेलर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रेलर जब्त कर लिया है। ड्राइवर की तलाश कर जा रही है।
[ad_2]
Source link