बांसवाड़ा में पुलिस चौकी से 40 मीटर दूर चोरी:ज्वेलरी की दुकान में ग्राहक बनकर घुसा युवक 13 लाख की ज्वेलरी ले गया




​बांसवाड़ा में पुलिस की चौकी से सिर्फ 40 मीटर की दूरी पर एक ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े चोरी हो गई। चोर करीब 13 लाख रुपए के सोने- चांदी की ज्वेलरी ले गया। घटना जिले के घाटोल कस्बे में दोपहर करीब 12 बजे की है। पीड़ित दुकानदार दरवेश कुमार तेजपाल मुंगानिया ने बताया कि एक युवक ग्राहक बनकर उनकी दुकान पर आया था। आरोपी ने सोने के जेवरात देखने के बहाने दुकानदार को अपनी बातों में उलझा लिया। फिर ज्वेलरी लेकर चुपचाप निकल गया। युवक के जाने के कुछ देर बाद जब दरवेश कुमार ने स्टॉक संभाला, तब उन्हें चोरी का अहसास हुआ। ​दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपी की संदिग्ध हरकतें कैद हुई हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद घाटोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। पुलिस चौकी के इतने करीब हुई इस वारदात के बाद स्थानीय व्यापारियों में असुरक्षा का माहौल है। ​घाटोल थानाधिकारी रमेश पन्नू ने बताया कि दुकानदार की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। टीमें आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *