बाइक ने साइकिल सवार 2 बुजुर्गों को मारी टक्कर:जमुई में एक गंभीर घायल, बाइक सवार मौके से भागा




जमुई के टाउन थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर अमरथ मोड़ के पास एक सड़क हादसे में साइकिल सवार दो बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। घायलों की पहचान संगथू निवासी 60 वर्षीय रामस्वरूप महतो और 84 वर्षीय कालेश्वर महतो के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि दोनों बुजुर्ग अपने निजी कार्य से साइकिल पर सवार होकर जमुई की ओर जा रहे थे। अमरथ मोड़ के समीप सामने से आ रही बाइक ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दोनों घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया हादसे की सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद कालेश्वर महतो की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें शहर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। दूसरे घायल रामस्वरूप महतो का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है। टाउन थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें फिलहाल इस घटना की जानकारी नहीं मिली है। जानकारी मिलने पर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *