Royal Enfield Hunter 350 2026 Launched in Siwan with New Colors

[ad_1]

सीवान में दोपहिया वाहन निर्माता रॉयल एनफील्ड ने शुक्रवार को अपनी लोकप्रिय बाइक रॉयल एनफील्ड हंटर 350 का 2026 अपडेटेड वर्जन देशभर में लॉन्च किया। इसी कड़ी में, शहर के श्री आर एल बुलेट शोरूम में एक कार्यक्रम आयोजित कर इस बाइक का अनावरण किया गया। वार्ड

.

शोरूम के प्रोपराइटर आशुतोष कुमार सिंह (बबलू सिंह) ने बताया कि कंपनी ने हंटर 350 को तीन नए रंगों—टारमैक ब्लैक, मुंबई येलो और मूनशॉट व्हाइट—में पेश किया है। उन्होंने कहा कि इन नए कलर ऑप्शन्स के साथ बाइक अब और अधिक आकर्षक दिखती है, खासकर युवाओं को ध्यान में रखकर इसे डिजाइन किया गया है।

टारमैक ब्लैक रंग बेस प्रीमियम वेरिएंट में उपलब्ध

टारमैक ब्लैक रंग बेस प्रीमियम वेरिएंट में उपलब्ध है, जिसमें पूरी बाइक ब्लैक फिनिश में आती है। इसके टैंक पर ‘रॉयल एनफील्ड’ का बैज और साइड पैनल पर सफेद ग्राफिक्स इसे आकर्षक और सादगी भरा लुक देते हैं। मुंबई येलो रंग टॉप वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसमें पीले, नीले, सफेद और नारंगी रंगों का संयोजन इसे आधुनिक और स्पोर्टी बनाता है।

मूनशॉट व्हाइट कलर स्कीम को एक खास थीम के साथ डिजाइन किया गया है। इसमें जेलीफिश और अंतरिक्ष से प्रेरित ग्राफिक्स शामिल हैं, जो बाइक को एक अनूठी पहचान देते हैं। टैंक के किनारों पर अंतरिक्ष यात्री की डिजाइन और साइड पैनल पर स्टाइलिश ब्रांडिंग इसकी प्रमुख खासियतें हैं।

कीमत 1,49,900 रुपये से 1,69,800 रुपये के बीच निर्धारित

इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 1,49,900 रुपये से 1,69,800 रुपये के बीच निर्धारित की गई है। हालांकि, कंपनी ने इसके मैकेनिकल फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया है। इसमें 349 सीसी का एयर-ऑयल कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 20.2 बीएचपी की पावर और 27 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करता है। यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ स्लिपर एवं असिस्ट क्लच से लैस है।

लॉन्च कार्यक्रम के दौरान सेल्स मैनेजर संदीप सिंह और सर्विस मैनेजर मिथिलेश सिंह सहित शोरूम के अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *