रतलाम के बाजना क्षेत्र के माही नदी के पास रविवार देर रात बाइक सवार पिता ओर बेटी के लूटपाट की घटना हो गई। दो बाइक पर 6 नकाबपोश बदमाशों ने पीछा कर बाइक को ओवरटेक कर रोका। मारपीट करते हुए 20 हजार रुपए नगद और बेटी का मंगलसूत्र, कान के टॉप्स व अन्य सामान लूट ले गए।
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ निवासी कादर खान अपनी बेटी फरजाना और तीन वर्षीय पोते के साथ बाइक से जावरा से अपने घर लौट रहे थे। रात में जब वे रतनपुर के पास माही नदी से करीब 9 किलोमीटर पहले वह पहुंचे। रात करीब 12 बजे 6 अज्ञात बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। धारदार हथियार से धमकाया
बदमाशों ने धारदार हथियार (चाकू) दिखाकर डरा धमकाकर कर मारपीट की। एक बदमाश ने कादर खान की गर्दन पर चाकू अड़ा दिया। बदमाशों ने कादर खान के पास से करीब 5000 नकद एवं उनकी बेटी से पर्स में रखे 15 हजार नगद, मंगलसूत्र एवं कान के सोने के टॉप्स छिन लिए। इसके अलावा बाईक की चाबी, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड के साथ कपड़ों से भरा बैग और दोनों के मोबाइल व अन्य सामान लूट लिया। पिकअप वाहन की रोशनी देख भागे
बदमाश बाजना की तरफ से आ रही मैजिक पिकअप वाहन की लाईट को रोशनी देख भाग निकले। इस दौरान बदमाशों ने पीड़ित परिवार के साथ मारपीट भी की। रात में पिता ओर बेटी जैसे तैसे बाजना थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। शादी से लौट रहे थे
पीड़ित फरजाना के पति जब्बार खान ने बताया ससुर और मेरी पत्नी जावरा में गए थे। साले की पत्नी की तबीयत खराब होने पर घर पर कोई नहीं था। इस कारण ससुर कादर खान रात में ही घर जाने के लिए निकल गए थे। दो बाइक पर सवार 6 नकाबपोश बदमाशों ने माही नदी से आगे पीछा कर ओवरटेक कर रोका और लूट की घटना को अंजाम दिया। प्रभारी थाना प्रभारी आरसी खपेड़ ने बताया अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सोमवार दोपहर फरियादी को लेकर घटनास्थल का भी मौका मुआयना किया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
Source link