रणथंभौर टाइगर रिजर्व में वन्यजीव प्रेमियों के लिए फिर से खुशखबरी आई है। टाइगर आरबीटी-2407 और टाइग्रेस आरबीटी-2510 में जोड़ा बना लिया है। फिलहाल बाघ और बाघिन दोनों साथ ही घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिसके चलते प्रयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों के बीच मैटिंग हो सकती है। ऐसे में वन्य जीव प्रेमियों के बीच खुशी की लहर है। फिलहाल बाघ और बाघिन का मूवमेंट झूमर बावड़ी वन क्षेत्र के आसपास वाले इलाके में बना हुआ है। बीते दिन सोमवार को बाघ और बाघिन फतेह के कैफे के पीछे बैठे हुए दिखाई दिए थे। बीते दिन फतेह कैफे पीछे दिखे बाघ और बाघिन उल्लेखनीय की हाल ही में टाइगर आरबीटी-2407 लगातार पेरीफेरी वाले इलाकों में आ रहा था। जिसके चलते वन विभाग की टीम ने उसे ट्रेंकुलाइज भी किया था। ट्रेंकुलाइज करने के बाद वन विभाग की टीम ने टाइगर आरबीटी-2407 को रेडियो कॉलर लगाया था। रेडियो कॉलर लगाने के बाद वन विभाग की ओर से टाइगर की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। इसी बीच अब टाइगर के साथ टाइग्रेस के घूमने की खबरें सामने आई है। जिसके चलते बाघिन आरबीटी-2510 के आगामी समय में मां बनने की संभावनाओं को बल मिला है। टाइगर आरबीटी-2407 रणथंभौर का युवा बाघ है। जिसकी उम्र करीब चार साल है और यह टी-93 का बेटा है। वहीं बाघिन आरबीटी-2510 की उम्र करीब तीन साल है और यह बाघिन सुल्ताना टी-107 की बेटी है।
Source link