बाड़मेर एएनटीएफ टीम ने मादक पदार्थ पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं उसके कब्जे से 1.5 किलोग्राम अफीम जब्त किए है। फिलहाल टीम मादक-पदार्थ की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है। आईजी विकास कुमार के अनुसार एएनटीएफ को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति परिहारों की ढाणी, कांखी जिला बालोतरा में अवैध मादक-पदार्थ की तस्करी करता है। टीम ने सिविल ड्रेस में परिहारों की ढाणी पहुंचकर जांच पड़ताल की गई तो उसकी पहचान देवीचंद (34) पुत्र पूनमाराम के रूप में हुई। टीम ने उसके घर पर दबिश दी गई। टीम व स्थानीय पुलिस की तलाशी के दौरान पशुओं के बाड़े से अवैध मादक पदार्थ अफीम बरामद की। इसके बाद आरोपी देवीचंद को पकड़ लिया। छुपाई अफीम 1.5 किलोग्राम पाई गई। इसको लेकर उससे पूछताछ की, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। फिलहाल पुलिस टीम ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है। अफीम की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ की जा रही है।
Source link