भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती के अवसर जिला मुख्यालय समेत जिले भर में उन्हें याद किया गया। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। इस मौके पर जिला मुख्यालय और नगरफोर्ट में निकाली गई रैली में सांसद हरीश चंद्र मीना शामिल हुए। इसके अलावा दूनी और देवली में भगत सिंह सेना सुप्रीमो नरेश मीणा समेत अन्य अतिथि शामिल हुए। देवली में पूर्व कोटा सांसद रामनारायण मीणा भी शामिल हुए। जिला मुख्यालय पर अम्बेडकर जयंती पर महारैली का आयोजन किया गया। यह वाहन रैली बैरवा धर्मशाला से डीजे के साथ रवाना हुई। रैली धन्ना तलाई, बड़ा कुंआ, मुख्य बाजार होते हुए घंटाघर स्थित अम्बेडकर सर्किल पहुंची, जहां बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। यहां सांसद हरीश चंद्र मीना भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने बाबा साहब अंबेडकर के पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया बाद में रैली अम्बेडकर स्टेडियम पहुंचकर सभा के रूप में समापन हुआ। रैली में हजारों की संख्या में महिला-पुरुष, युवा, बुजुर्ग हाथों में नीले झंडे लेकर एवं जय भीम के नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली का सामाजिक समरसता में मुस्लिम कम्युनिटी सहित विभिन्न समाजों द्वारा जगह-जगह पानी, शरबत की स्टॉल लगाई गई तथा पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत किया गया। रैली में भीम सेना जिलाध्यक्ष अशोक बैरवा, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा, एडवोकेट मूलचंद बैरवा आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने भारत के हर नागरिक को सम्पूर्ण अधिकार दिए। आज भारत की नारी का सम्मान एवं गौरव बढ़ा है तो सिर्फ संविधान के कारण। भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण भारतीय संविधान’ के शिल्पकार, ‘भारत रत्न’ बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर आज भाजपा देहात मंडल दूनी की ओर से बाबा साहब की आवां स्थित प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण कर भाजपा कार्यकर्ताओं साथ सहभागिता कर बाबा साहब के प्रगतिशील विचार एवं आदर्श सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा सरकार बाबासाहेब के महान आदर्शों के अनुरूप सामाजिक न्याय, समानता एवं समावेशी विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पूर्णतः संकल्पित है। ये रहे मौजूद इस अवसर पर भाजपा देहात अध्यक्ष अतुल कुमार पाराशर, उपाध्यक्ष हेमराज मीणा सरपंच ख्वासपुरा, प्रवक्ता एडवोकेट अमित थलेटिया, प्रहलाद रेगर, पारस पचलिया, रोडू लाल अध्यापक, नोरतमल अध्यापक, सीताराम अध्यापक,खानाराम, प्रहलाद रैगर, किशनलाल, रायचंद, राकेश, लाभचंद, प्रेमलाल, भंवर, लेखराज रैगर, रामलक्ष्मण वर्मा, संजय वर्मा, दिनेश रैगर, दशरथ रैगर, हेमराज, अमर सिंह, मोहन लाल भील, कन्हैया लाल चौहान सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे। बीजेपी ने बाबा साहब को किया याद भारतीय जनता पार्टी द्वारा बाबासाहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती घंटाघर चौराहे पर हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रदेश प्रवक्ता स्टेफी चौहान रही, अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने की। भाजपा नेताओं ने उनके द्वारा बताए गए समानता व शिक्षित समाज के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। वक्ताओं ने उनके जीवन संघर्ष व समाज के उत्थान लिए गए कार्यों का उल्लेख किया। देश को एक मजबूत लोकतांत्रिक ढांचा दिया भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भारतीय जनता पार्टी सामाजिक न्याय, आर्थिक सुदृढ़ीकरण और समाज के अन्तिम पायदान पर खडे़ लोगों को सबल बनाते हुए बाबा साहेब द्वारा प्रशस्त मार्ग का अनुसरण कर रहे हैं। पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने कहा कि उन्होंने भारतीय संविधान का निर्माण कर देश को एक मजबूत लोकतांत्रिक ढांचा प्रदान किया। कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता मनीषा सिंह,पूर्व जिला प्रमुख सरोज बंसल, पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन,पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश चंदेल,गणेश माहुर, श्याम लाल जैन, जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, प्रभु बाडोलिया, भरतपुर प्रभारी नरेश बंसल,दीपक संगत, जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चौधरी, बबलू टैंकर, प्रधान काबरा, जिला मंत्री शकुंतला वर्मा, राधेश्याम चांवला, हरिराम यादव, नीलिमा आमेरा, बीना छामुनिया, कोषाध्यक्ष महेंद्र सिरोठा, प्रवक्ता रत्तीराम पहड़िया, विजय मालवानी, कार्यालय मंत्री शम्भू शर्मा, मीडिया प्रभारी कमलेश यादव मौजूद रहे।
Source link