बीहर नदी में डूबने से युवक की मौत:दोस्त के साथ नहाने गया था, रीवा के करहिया में हादसा




रीवा के बीहर नदी में नहाने गए 20 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना रीवा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत करहिया की है, जहां मृतक की पहचान मनीष साहू निवासी करहिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मनीष अपने दोस्त बेटू यादव के साथ नदी में नहाने गया था, तभी यह हादसा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को नदी से बाहर निकालकर 112 की मदद से अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह पूरी घटना सोमवार दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घर से नहाने जाने का बोलकर निकला था
मृतक के चाचा ने बताया कि मनीष घर से यह कहकर निकला था कि वह नहाने जा रहा है। उन्हें अंदेशा भी नहीं था कि ऐसा हादसा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि नदी में सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं, जिसकी वजह से इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि नदी किनारे सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *