बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को भाजपा नेता डॉ. मोहित जसवंत यादव ने बूढ़वाल में 46.50 लाख की लागत से बनने वाले राजकीय श्री गणपतराम नम्बरदार पशु अस्पताल के नए भवन का शिलान्यास किया। यह नया अस्पताल क्षेत्र के पशुपालकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करेगा। अंबेडकर जयंती के अवसर पर डॉ. यादव ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने इस दौरान समानता, न्याय और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। डॉ. यादव ने कहा कि बाबासाहेब के विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं और युवाओं को उनके आदर्शों को अपनाकर भेदभाव के खिलाफ खड़ा होना चाहिए। डॉ. यादव ने बताया कि क्षेत्र में अन्य विकास कार्य भी प्रगति पर हैं। इनमें ढाणी मोहल्ला और जाटी वाला कुआं पर टाइल्स निर्माण, बूढ़वाल से सोना की ढाणी तक लिंक सड़क निर्माण और जल जीवन मिशन के तहत पेयजल परियोजनाएं शामिल हैं। इन सभी कार्यों पर कुल ₹238.90 लाख की लागत आ रही है।
Source link