बृजमनगंज में अज्ञात युवक का शव मिला:दाहिना पैर कटकर अलग, जांच में जुटी पुलिस




महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिला। लगभग 25 वर्षीय युवक का शव बृजमनगंज रेलवे स्टेशन से करीब 2 किलोमीटर दूर फूलमनहा टोला रघुनाई जोत रेलवे अंडर क्रॉसिंग के पास पाया गया। शव का दाहिना पैर कटा हुआ था। बृजमनगंज रेलवे स्टेशन द्वारा सुबह 8 बजे बृजमनगंज पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। उन्होंने पुष्टि की कि शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *