बेगूसराय में इलाज के दौरान युवक की मौत:एक महीने में परिवार के तीन लोगों की गई जान, 18 मार्च की रात गैस लीकेज से घर में लगी थी आग




बेगूसराय के बलिया इलाके में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर लीकेज से लगी आग की चपेट में आने अब तक 3 लोगों की मौत हो गई है। परिवार के एक और सदस्य रूपेश कुमार (27) की मौत शनिवार देर रात इलाज के दौरान हो गई। हादसा 18 मार्च की रात करीब 8:30 बजे नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर- 5 छोटी बलिया गाछी टोला में हुआ था। जहां मनोहर कुमार रजक के घर में रात का खाना बन रहा था। इसी दौरान गैस चूल्हे के पाइप से अचानक रिसाव शुरू हो गया। जब तक परिवार के लोग कुछ समझ पाते, कमरे में फैली गैस से आग ने भीषण रूप ले लिया। नंदनी कुमारी का चल रहा है इलाज इस हादसे में अमर कुमार, रूपेश कुमार, वंदना कुमारी, नंदनी कुमारी सहित पांच लोग बुरी तरह झुलस गए थे। घटना के बाद सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बेगूसराय लाया गया था। जहां सबसे पहले अमर कुमार रजक ने दम तोड़ा। करीब एक सप्ताह तक इलाज के बाद वंदना की जान चली गई। रूपेश की स्थिति में सुधार नहीं होने पर उसे निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। जहां शुक्रवार रात उसकी मौत हो गई। परिजन प्रिंस कुमार ने बताया कि हम सबको लगा था कि रूपेश अब ठीक होकर घर लौट आएगा, लेकिन ऊपर वाले को कुछ और ही मंजूर था। एक महीने के अंदर परिवार ने तीन चिराग खो दिए। परिवार की एक और बच्ची नंदनी कुमारी अभी भी अस्पताल में भर्ती है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। सावधानी ही बचाव है गैस सिलेंडर से होने वाले हादसों को रोकने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना है बहुत जरूरी। नियमित जांच- गैस पाइप (सुरक्षा पाइप) की हर 6 महीने में जांच करें और दरार दिखने पर तुरंत बदलें। रखें स्विच ऑफ- रात को सोने से पहले या घर से बाहर जाते समय रेगुलेटर को हमेशा बंद रखें। दुर्गंध आने पर- अगर गैस की महक आए, तो बिजली के स्विच न छुएं, माचिस न जलाएं। तुरंत घर के सभी खिड़की-दरवाजे खोल दें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *