भाजपा ने मंडल अध्यक्षों को सौंपी नई वोटर लिस्ट:घर-घर सत्यापन का निर्देश, बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने पर जोर




लखनऊ स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में आयोजित बैठक में महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने मंडल अध्यक्षों को नई मतदाता सूची वितरित की। इस दौरान उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करते हुए चुनावी तैयारियों को तेज करने के निर्देश दिए। घर-घर जाकर मतदाता सूची के मिलान का निर्देश आनन्द द्विवेदी ने कहा कि मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद इसे मंडल स्तर तक पहुंचा दिया गया है, ताकि आगे इसे बूथ और सेक्टर स्तर तक वितरित किया जा सके। उन्होंने निर्देश दिया कि कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाता सूची का मिलान करें और जिन लोगों के नाम सूची में नहीं हैं, उनकी अलग सूची तैयार करें। छूटे नाम जोड़ने और हटे नामों की जांच पर फोकस उन्होंने स्पष्ट किया कि छूटे हुए मतदाताओं के नाम समय रहते जुड़वाने की प्रक्रिया शुरू की जाए, ताकि वे चुनाव से पहले सूची में शामिल हो सकें। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि किसी का नाम तकनीकी या प्रशासनिक कारणों से हट तो नहीं गया है। ऐसे मामलों में पार्टी कार्यकर्ता आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर नाम दोबारा जुड़वाने का प्रयास करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *