भाजपा ने मनाई बाबा साहेब की जयंती:माल्यार्पण के बाद विधायक ने कहा- देश संविधान के अनुरूप




नीमच में भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (दीनदयाल मंडल) द्वारा मनाई गई। इस अवसर पर मेसी शोरूम चौराहा स्थित अंबेडकर सर्किल पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए। कार्यक्रम में विधायक दिलीप सिंह परिहार, भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल और मंडल अध्यक्ष दारा सिंह यादव सहित अन्य पदाधिकारियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उपस्थित नेताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन संघर्ष और उनके संदेशों पर प्रकाश डाला। विधायक परिहार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान के अनुरूप ही आज पूरा भारत चल रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार की योजनाओं में भी अंतिम पंक्ति के व्यक्ति का उत्थान सर्वोपरि है। इस अवसर पर राजेश बैरागी, हरीश वर्मा, हेमंत हरित, आदित्य मालू, अनिल माली, रामकुमार कुमावत, रवि गोयल, योगेश जैन, पवन भील, मनोज माहेश्वरी, भगवतीप्रसाद कौशल सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *