भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ कॉन्फ्रेंस छोड़कर निकले:बोले-सवालों का जवाब नहीं दूंगा; कौन उपाध्यक्ष धरने पर हैं मुझे जानकारी नहीं




बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ मंगलवार को जालोर पहुंचे। उन्होंने भाजपा जिला कार्यसमिति बैठक में हिस्सा लिया। यहां उन्होंने प्रेस वार्ता की, लेकिन मीडिया के सवालों से बचते नजर आए। संगठन में पार्टी के पदाधिकारियों की उपेक्षा को लेकर सवाल पूछा कि झाब को पंचायत समिति बनाने की मांग को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष धरने पर हैं, लेकिन पार्टी उनकी सुन ही नहीं रही है। इस पर राठौड़ ने कहा कि मुझे जानकारी ही नहीं है कि कौन उपाध्यक्ष धरने पर हैं। वहीं, पार्टी में बगावत कर चुनाव लड़ने वाले नेताओं को दोबारा शामिल किए जाने को लेकर भी सवाल किया गया। इस पर दिए गए जवाब के बाद माहौल और असहज हो गया। इसके बाद राठौड़ ने प्रेस वार्ता समाप्त करने की घोषणा कर दी। सवालों के जवाब नहीं देने व प्रेस वार्ता को बीच में छोड़कर जाने पर पत्रकारों ने फिर घेरकर सवाल किए, लेकिन राठौड़ ने कहा- मैं जवाब नहीं दूंगा। बता दें, 29 दिसंबर से झाब पंचायत समिति बनाने को लेकर धरना शुरू किया गया था। 107 दिन से यह धरना जारी है। धरने का प्रतिनिधिमंडल प्रदेशाध्यक्ष से मिला था। प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह झाब ने बताया कि मैं खुद भी उस प्रतिनिधिमंडल में शामिल था। प्रेस वार्ता में सवालों पर असहज हुए राठौड़ इसी दौरान कार्यकर्ताओं की अनदेखी और जिलाध्यक्ष द्वारा कथित रूप से ब्लॉक किए जाने जैसे सवाल भी उठे। इस पर राठौड़ ने कहा कि यदि ऐसा हुआ है तो यह गलत है और किसी भी कार्यकर्ता को ब्लॉक नहीं किया जाना चाहिए। बैठक में संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा जिला कार्यसमिति बैठक का शुभारंभ वंदे मातरम् और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। बैठक में आगामी 21 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित पचपदरा दौरे को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान जालोर जिले की सभी विधानसभाओं से कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने संसद में पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया और कहा कि पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन से मारवाड़ क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। नेताओं की मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न कार्यक्रम में जालोर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी, आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित, सांचौर विधायक जीवाराम चौधरी, जिला संगठन प्रभारी महेंद्र मेघवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दानाराम चौधरी, आवड़दान चारण, पूर्व राज्य मंत्री भूपेंद्र देवासी और पूर्व जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह बालावत सहित कई नेता मौजूद रहे। उन्होंने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठनात्मक विषयों पर अपने विचार रखे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *