भाजपा महासचिव राधा मोहन दास अग्रवाल जसोलधाम पहुंचे:संस्थान ने किया स्वागत, मंदिरों में किए दर्शन-पूजन




भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राजस्थान प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल का जसोलधाम स्थित श्री राणी भटियाणी मंदिर संस्थान में आगमन हुआ। संस्थान की ओर से समिति सदस्य एवं प्रवक्ता कुंवर हरिशचंद्र सिंह जसोल ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका स्वागत किया। मंदिरों में विधिवत पूजा अर्चना की अपने प्रवास के दौरान अग्रवाल ने जसोलधाम स्थित श्री राणीसा भटियाणीसा, श्री बायोसा, श्री सवाईसिंह जी, श्री लाल बन्ना सा, श्री खेतलाजी एवं श्री काला गौरा भैरूजी के मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। प्राचीन परंपराओं की सराहना की अग्रवाल ने जसोलधाम की धार्मिक गरिमा, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं यहां की प्राचीन परंपराओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह पावन धाम आस्था, श्रद्धा एवं लोकसंस्कृति का अद्वितीय संगम है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु अपनी आस्था लेकर पहुंचते हैं। उन्होंने मंदिर परिसर में की गई व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां की सुव्यवस्थित, अनुशासित एवं श्रद्धालु-केंद्रित व्यवस्थाएं प्रशंसनीय हैं। अग्रवाल ने संस्थान द्वारा किए जा रहे भवन निर्माण कार्यों, सौंदर्यीकरण की पहल और पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण कार्य को भी सराहा। उन्होंने कहा कि ये प्रयास धाम की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए सकारात्मक संदेश दे रहे हैं। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। संपूर्ण आयोजन सुव्यवस्थित एवं गरिमामय रूप से संपन्न हुआ। कई बीजेपी नेता रहे मौजूद इस अवसर पर नारायण लाल पंचारिया (पूर्व राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष), देवेंद्र जी सालेचा (पूर्व जिला अध्यक्ष, जोधपुर), नाहर सिंह जोधा (प्रदेश उपाध्यक्ष), भरत भाई मोदी (जिला अध्यक्ष, भाजपा बालोतरा), गोविंद सिंह कालुड़ी (जिला उपाध्यक्ष, भाजपा बालोतरा), एवं रूपचंद जी सालेचा (अध्यक्ष, सीईटीपी ट्रस्ट बालोतरा) सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *