भीलवाड़ा जिले के गुलाबपुरा कस्बे में गुरुवार रात चोरों ने सिद्ध गणेश मंदिर को निशाना बनाया। चोर खिड़की के रास्ते मंदिर परिसर में घुसे और वहां से कीमती चांदी के छत्र सहित दानपात्र की राशि और अन्य धार्मिक सामग्री चुरा ले गए। चोरों ने मंदिर से लगभग एक किलो चांदी का छत्र, 100 ग्राम और 70 ग्राम के चांदी के छत्र, दानपात्र में रखी करीब 18 हजार रुपए की राशि तथा भगवान के श्रृंगार से जुड़ा अन्य सामान चोरी कर लिया। मंशापूर्ण बालाजी मंदिर में चैनल गेट के ताले तोड़कर वारदात इसी दौरान पास ही स्थित मंशापूर्ण बालाजी मंदिर को भी चोरों ने निशाना बनाया। यहां चोरों ने चैनल गेट के ताले तोड़कर मंदिर में प्रवेश किया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सुबह जब पुजारी मंदिर पहुंचे तो चैनल गेट के ताले टूटे हुए मिले और अंदर भगवान की प्रतिमाओं से जुड़ा सामान बिखरा पड़ा था। साथ ही दानपात्र भी टूटा हुआ मिला, जिसमें रखी राशि चोरी हो चुकी थी। सुबह खुला मामला, मंदिर परिसर में फैली अफरा-तफरी दोनों मंदिरों में चोरी की जानकारी सुबह पुजारियों के पहुंचने पर सामने आई, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एक साथ दो मंदिरों में चोरी की वारदात से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया है। लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
Source link