भीषण गर्मी ने छुड़ाए पसीने, पारा 38.2 डिग्री पहुंचा:आने वाले दिनों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना




कानपुर में बीते एक सप्ताह से गर्मी अपने तेवर लगातार तीखे करती जा रही है। बुधवार को दोपहर में निकली चिलचिलाती धूप ने मानो आसमान से आग बरसा दी। सड़कों पर चलते लोगों के चेहरे तपिश से झुलसते नजर आए और गर्म हवाओं ने हालात और भी मुश्किल कर दिए। सुबह से निकली धूप दोपहर में अपने चरम पर रही। सूरज के तेवर ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। हालांकि नगर निगम की ओर से प्रदूषण व गर्मी से राहत देने के लिए सड़कों पर छिड़काव कराया जा रहा है। सिर पर गमछा और छाता सीएसए की ओर से जारी वेदर रिपोर्ट के अनुसार अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी के चलते दोपहर होते-होते शहर की सड़कें सूनी पड़ गईं। जो लोग घरों से बाहर निकले, वे तेज धूप से बचने के लिए सिर पर गमछा, छाता और आंखों पर चश्मा लगाए नजर आए। धूप इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में शरीर से पसीना बहने लगा और लोग छांव की तलाश में इधर-उधर भटकते दिखे। आने वाले दिनों में बढ़ेगी गर्मी तपती सड़कों से उठती गर्मी और ऊपर से चुभती धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। बाजारों में भी दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहा और दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते दिखे। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि आने वाले दिनों में गर्मी और अपने तीखे तेवर दिखा सकती है। ऐसे में लोगों को दोपहर के समय धूप से बचने, अधिक से अधिक पानी पीने और जरूरी सावधानी बरतनी चाहिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *