भिंड के कोतवाली थाना क्षेत्र में भोपाल पुलिस लाइन में पदस्थ प्रधान आरक्षक उमेश दौहरे (36-37) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह 14 अप्रैल को छुट्टी लेकर अपने गृह नगर भिंड आया था। जानकारी के अनुसार शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात वह गीता भवन गली स्थित अपनी एक परिचित महिला मित्र के घर गया था। वहीं रहते हुए उसने एक परिचित को फोन कर अपनी तबीयत खराब होने की सूचना दी थी। गली में अचेत मिला, अस्पताल में मृत घोषित कुछ देर बाद वह गीता भवन गली में अचेत अवस्था में मिला। सूचना पर 108 एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक उमेश दौहरे करीब 15 वर्षों से सेवा में था और भोपाल पुलिस लाइन में पदस्थ था। घटना के बाद पुलिस विभाग में भी शोक का माहौल है। कोतवाली टीआई बृजेंद्र सेंगर के अनुसार मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
Source link