[ad_1]
मिसरोद इलाके में कॉलेज छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है। कालोनी में रहने वाला युवक उसके साथ बीते चार सालों से लगातार संबंध बना रहा था। हत्या की धमकी देकर वारदात को अंजाम दिया गया है। मंगलवार की रात थाने पहुंची पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। एसआई श्वेता शर्मा के मुताबिक मिसरोद में रहने वाली 19 साल की युवती कॉलेज में द्वित्तीय वर्ष की छात्रा है। पीड़िता छात्रा ने पुलिस को बताया कि 2022 में जब वह नाबालिग थी, तभी उसके कॉलोनी में रहने वाला दीपक यादव उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। जहां उसने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी युवक कैटरिंग का काम करता है। आर्य समाज मंदिर में जबरन शादी भी की उसके बाद से वह लगातार पीड़िता का शोषण कर रहा था। अभी कुछ दिन पहले छात्रा को धमकाते हुए आर्य समाज मंदिर में ले गया, जहां उसने शादी भी कर ली। इसके बाद आरोपी उसे अपने साथ रखने का दबाव बनाने लगा। उसकी करतूतों से परेशान होकर पीड़िता कल थाने पहुंची और पूरा घटनाक्रम पुलिस को बताया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर, आरोपी का गिरफ्तार कर लिया है। शादी का झांसा देकर युवती से रेप इसी तरहा एक और मामला कमला नगर पुलिस स्टेशन का है जहां एक युवक ने शादी का झांसा देकर लड़की का शोषण किया। पुलिस के मुताबिक, 2019 में पीड़ीता छात्रा की मुलाकात मसर्रत नामक युवक से हुई थी। पहले दोनों के बीच फोन पर बातचीत हुई और मामला प्रेम प्रसंग तक पहुंच गया। इस दौरान युवक ने पहली बार उसे होटल में ले जाकर रेप किया। उसके बाद से वह लगातार शोषण कर रहा है। बाद में उसने शादी करने से इनकार कर दिया। अभी तक आरोपी युवक की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
————————————-
[ad_2]
Source link