मंत्री मुंडियां पर 30 लाख रिश्वत मांगने के आरोप:पूर्व सरपंच बोला-रिश्वत नहीं दी तो कागज रद्द करवाए, रेत का प्रति फीट लाख रुपए लेते




लुधियाना के हलका साहनेवाल से विधायक और कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। पहले से ही ट्रॉली भुगतान मामले में सुर्खियों में चल रहे मंत्री पर अब उनके ही हलके के एक सियासी नेता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। गांव जंडियाली निवासी और सहकारिता विभाग से जुड़े रहे पूर्व चेयरमैन व सरपंच धर्मजीत सिंह गिल ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर मंत्री पर आरोप लगाया कि पंचायत चुनाव के दौरान उन्हें सरपंच बनाने के बदले 30 लाख रुपए की रिश्वत मांगी गई थी। रकम देने से इनकार करने पर नामांकन पत्र रद्द करवाए धर्मजीत सिंह गिल ने दावा किया कि जब उन्होंने यह रकम देने से इनकार किया, तो पंचायत चुनाव के दौरान उनके नामांकन पत्र रद्द करवा दिए गए और मंत्री के करीबी व्यक्ति को सरपंच बना दिया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि 20 अप्रैल को होने वाली जंडियाली कृषि सहकारी सभा की चुनाव प्रक्रिया में भी मंत्री द्वारा अधिकारियों पर राजनीतिक दबाव बनाया जा रहा है, ताकि उन्हें प्रधान न बनने दिया जाए। गिल ने कहा कि उनका परिवार कई वर्षों से गांव की सरपंची करता आया है, लेकिन इस बार उनके साथ जानबूझकर सियासी साजिश की गई। उन्होंने सहकारी सभा के चुनाव निष्पक्ष ढंग से कराने की मांग की है। अवैध खन्न पर प्रति फीट 1 लाख रुपए लेने के आरोप यहीं नहीं, गिल ने मंत्री मुंडियां पर हलका साहनेवाल में अवैध खनन के दौरान प्रति फीट एक लाख रुपए तक वसूली करने और अवैध होटल समेत कई प्रॉपर्टी से जुड़े आरोप भी लगाए हैं। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मांग की है कि मामले की CBI और विजिलेंस से निष्पक्ष जांच करवाई जाए, ताकि सच्चाई जनता के सामने आ सके। मंत्री ने नहीं किया रिसीव फोन इस मामले में कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां से उनका पक्ष जानना चाहा तो उनसे बात नहीं हो सकी। मंत्री मुंडियां को मैसेज भी किया है जैसे ही उनका पक्ष आएगा तो उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *