सीकर जिले की 18 साल की युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने मंदिर में दर्शन के बहाने युवती को बुलाकर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसे धमकी दी। पुलिस ने युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 18 साल की युवती ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि सोशल मीडिया के जरिए उसकी पहचान एक युवक से हुई थी। जिसने उसे कहा कि वह उसके साथ मंदिर में दर्शन करने जाना चाहता है। इस बात पर युवती ने सहमति जता दी। आरोपी युवक उसे मंदिर ले जाने की बजाय जयपुर लेकर गया और वहां सुनसान जगह देखकर युवती के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। जब युवती ने विरोध किया तो आरोपी युवक ने धमकी दी कि वह उसे नुकसान पहुंचा देगा। जैसे-तैसे युवती घर पर पहुंची और घरवालों को इस बारे में बताया। जिसके बाद पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। फिलहाल अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सीकर में 28 साल की महिला लापता सीकर जिले में 28 साल की महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के पति ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि वह काम के सिलसिले में पिछले कई महीनों से सीकर जिले में रहते हैं। 22 अप्रैल की दोपहर को करीब 3:30 बजे के लगभग उनकी पत्नी घर से बिना बताए कहीं पर चली गई। जिसका अब मोबाइल भी स्विच ऑफ है। जब रिश्तेदारी में मालूम किया तो वहां भी कुछ पता नहीं चल पाया।
Source link