मदरानी में बाबा रामदेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव:तीन दिवसीय आयोजन की तैयारियां तेज, धर्म ध्वज की गई स्थापित




मेघनगर के मदरानी क्षेत्र में नवनिर्मित बाबा रामदेव मंदिर का कार्य पूर्ण हो गया है। यहां त्रि-दिवसीय “पंचकुंडआत्मक श्री राम महायज्ञ एवं बाबा रामदेव मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव” की तैयारियां जारी हैं। हजारों श्रद्धालुओं के आराध्य देव बाबा रामदेव के इस मंदिर में होने वाले आयोजन को लेकर ग्रामीणों और भक्तों में उत्साह है। महोत्सव के लिए मंदिर परिसर में विधि-विधान के साथ भूमि पूजन संपन्न किया गया। इसके बाद धर्म ध्वज की स्थापना की गई। इस दौरान बाबा रामदेव के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। आयोजन के लिए मंदिर परिसर में एक यज्ञशाला का निर्माण किया जा रहा है। यहां आहुतियों के साथ क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की जाएगी। इस महोत्सव में संतों का सानिध्य रहेगा। कार्यक्रम में गोभक्त संत श्री रघुवीरदास महाराज (तलवाड़ा, राजस्थान) और मां नर्मदा विरक्त मंडल के अध्यक्ष श्री श्री 1008 दयाराम दास महाराज (पीपलखूंटा) विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। देश के विभिन्न तीर्थ स्थलों से भी साधु-संत मदरानी पहुंचेंगे। आयोजन समिति और स्थानीय ग्रामीण तैयारियों में लगे हुए हैं। उनका उद्देश्य बाहर से आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित करना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *