मनरेगा जांच के दौरान दो पक्षों में नोकझोंक:कोंच का है मामला, शिकायत कर्ता पर कार्य में बाधा डालने का आरोप




कोंच प्रखंड की तिनेरी पंचायत में बुधवार को मनरेगा योजनाओं की जांच के दौरान दो पक्षों के बीच नोकझोंक हो गई। यह मामला आंती थाना पहुंच गया है। जांच जिला गया के मनरेगा लोकपाल मिथलेश कुमार सिंह द्वारा की जा रही थी। जांच दल में मनरेगा लोकपाल मिथलेश कुमार सिंह के साथ पीटीए राकेश कुमार और पूर्व पीटीए इकराम खान भी शामिल थे। यह जांच ग्राम नरसिंहपुर निवासी विकास यादव की शिकायत पर शुरू की गई थी। जांच दल ने अंगरा, करमाइन और नरसिंहपुर के बधार में चल रहे मनरेगा कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ही उपस्थित ग्रामीणों के बीच कहासुनी हो गई। विकास यादव और अन्य ग्रामीणों के बीच तीखी बहस हुई। मनरेगा कार्य में लगे मजदूरों ने आरोप लगाया कि विकास यादव बिना किसी कारण के काम में बाधा डालते हैं। जिला मनरेगा लोकपाल मिथलेश कुमार सिंह ने बताया कि जांच के बाद लगभग 90 प्रतिशत कार्य संतोषजनक पाया गया है। घटना के बाद दोनों पक्ष आंती थाना पहुंचे और अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। ग्राम खटनही निवासी अजय दास ने विकास यादव पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाया है। इस संबंध में आंती थानाध्यक्ष दीपक कुमार राव ने बताया कि उन्हें आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *