शेखपुरा पुलिस ने बोकारो से फरार शराब तस्कर पकड़ा:ढाई साल से था फरार, 2023 केस में नाम, इश्तहार वारंट जारी था, जेल भेजा गया

[ad_1]


शेखपुरा पुलिस ने झारखंड के बोकारो शहर स्थित हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर-9 में छापेमारी कर एक अंतर्राज्यीय विदेशी शराब तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। यह तस्कर पिछले ढाई साल से फरार चल रहा था। छापेमारी का नेतृत्व पुलिस सब इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार ने किया। नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि वर्ष 2023 में शेखपुरा-शेखोंपुर सराय पथ पर कारे मोड़ के समीप पुलिस ने एक लाल रंग की टाटा सूमो सहित बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की थी। इस दौरान चार लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया था, लेकिन मुख्य तस्कर फरार होने में सफल रहा था। पुलिस ने उस वाहन से 9 कार्टन विदेशी शराब जब्त की थी। कुर्की से पहले इश्तहार वारंट जारी किया
फरार तस्कर की पहचान बोकारो शहर निवासी भगवती चौधरी के पुत्र अमित कुमार उर्फ गोलू कुमार के रूप में हुई है। घटना के दिन बरामद सूमो कार उसी की बताई गई थी। उसके खिलाफ स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। लंबे समय तक फरार रहने के कारण कोर्ट ने उसके विरुद्ध कुर्की से पहले इश्तहार वारंट जारी किया था। न्यायिक हिरासत में शेखपुरा जेल भेज दिया गया
थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने यह भी बताया कि गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध इस जिले के शेखोंपुर सराय थाना में भी विदेशी शराब तस्करी का एक मामला पूर्व से दर्ज है, जिसमें वह कोर्ट से जमानत ले चुका है। बोकारो से गिरफ्तारी के बाद अमित कुमार उर्फ गोलू कुमार को शेखपुरा लाया गया और न्यायिक हिरासत में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *